फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 15 दिसंबर तक ट्रेन में सीटें फुल... मुश्किल में यात्री

Thu, 19 Sep 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- त्योहारी सीजन में नही मिल रहा कंफर्म टिकट, बस का सफर भी मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। त्योहारी सीजन चल रहा है। आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा, दशहरा और दीवाली का त्योहार है। ऐसे में लोग घर वापसी के लिए टिकट बुक कराने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं, लेकिन लोगों को काउंटर पर पहुुंचने के बाद निराश होकर लौटना पड़ रहा है। वजह यह है कि 15 दिसंबर तक ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यात्रियों को अभी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। निजी बसों में भी बुकिंग कराने वालों को 2000 से 2500 रुपये देना पड़ रहा है। हालांकि बसों का किराया अधिक होने से यात्री ट्रेनों से ही यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई सहित अन्य बड़ों शहरों के लिए यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। बसों का किराया अधिक होने के कारण लोगों की पहली पसंद ट्रेन ही है। ऐसे में जो लोग बाहर हैं या जिनका घर यहां से दूर है वह लोग ट्रेनों में सीट बुक कराने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं, लेकिन लोगों को काउंटर पर पहुुंचने के बाद निराश होकर लौटना पड़ रहा है। ऐसे में त्योहार के समय समस्या और बढ़ सकती है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर मुंबई से खलीलाबाद का टिकट बुक कराने गए दिनेश कुमार ने कहा कि कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। तत्काल टिकट से आस है। वहीं बंगलूरू के लिए टिकट की आस में आए मनोज कुमार ने कहा कि टिकट न मिलने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


निजी बस संचालकों ने बढ़ाया किराया
ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने के कारण यात्री बसों से सफर का मन बना रहे हैं, लेकिन यहां भी दुश्वारियां कम नहीं है। वजह यह है कि अभी से निजी बस संचालकों ने किराया बढ़ा दिया है। दीपावली के समय दिल्ली तक की बुकिंग के लिए दो हजार से 25 सौ रुपये लिए जा रहे हैं। शहर के निवासी राजेश कुमार, दीपांजन आदि ने बताया कि ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से बस का ही सहारा है, लेकिन बस का किराया बढ़ गया है।
विज्ञापन



त्योहार के समय में लोगों की घर वापसी होती है, ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। इससे कंफर्म टिकट मिलने में दिक्कत है। वैसे यात्रियों की सुविधाओं को पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

- एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें