धनघटा। एसडीएम धनघटा और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने सोमवार को विकास खंड पौली के रामपुर बारहकोनी में स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही दुकानदार भाग निकला। बाद में टीम ने दुकान को सील कर दी।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा के साथ सोनहन रामपुर बारहकोनी में स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। छापे की भनक लगते ही दुकान मालिक अबरार भाग निकला। उन्होंने बताया कि दुकान सील करके दुकानदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। टीम ने धनघटा, शनिचरा बाजार, दुलहापार, पौली में स्थित मेडिकल स्टोरों पर भी पहुंचकर जांच पड़ताल की।