फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम ने किया गोरयाडाड़ प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण

विज्ञापन
गोरयाडाड प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करती एसडीएम-स्रोत स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। विकास खंड क्षेत्र के मेंहदावल के प्राथमिक विद्यालय गोरयाडाड़ को जर्जर घोषित किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्रामीणों के विरोध और शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम क्षिप्रा पाल ने विद्यालय पहुंचकर भवन का स्थलीय सत्यापन किया।
मौके पर ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि स्कूल भवन की स्थिति ठीक है, बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल रही है। शिक्षा विभाग ने बिना सही जांच के ही इसे जर्जर घोषित कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की कि भवन को तोड़ा न जाए। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण में भवन पहली नजर में जर्जर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए जिला स्तर पर पत्राचार कर दोबारा तकनीकी जांच कराने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही भवन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें