फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में नाबालिगों के नाम मिले, एसडीएम ने बीएलओ से नाम काटने का दिया निर्देश

विज्ञापन
बेलहर कलां विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरडोभ में जांच करते हुए एसडीएम। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में नाबालिगों के नाम मिले, एसडीएम ने बीएलओ से नाम काटने का दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत पर रविवार को एसडीएम मेंहदावल अजय त्रिपाठी अमरडोभा व कैथवलिया में जांच की। अमरडोभा में तीन नाबालिगों का नाम वोटर लिस्ट में पाया गया। जिसे काटने का निर्देश दिया। एसडीएम ने लेखपाल और ब्लॉक से आए कर्मचारियों को सही लोगों के नाम वोटर लिस्ट में डालने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम अमरडोभा पहुंचे जहां तीन नाबालिग को वोटर लिस्ट में बीएलओ ने शामिल कर दिया था। उन्होंने हाईस्कूल के छात्र होने की बात कबूल किया। जिनके नाम काटने का निर्देश एसडीएम ने दिया। इस दौरान कुल 55 लोगों ने साक्ष्य प्रस्तुत किया। वह सही पाया गया। आठ लोगों ने उम्र का साक्ष्य नहीं दिखाया। बरगदवा कला में तहसीलदार प्रियंका चौधरी पहुंची। उन्होंने भी जांच किया और फर्जी नाम को बाहर करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत सभाजीत यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ चौधरी, राजेश पांडेय, पवन पांडेय, सुनील कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें