फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार सवार और साइकिल चालक के बीच हाथापाई, केस दर्ज

Sun, 09 Mar 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के कुशहवा में रविवार को बीच रास्ते में खड़े साइकिल सवार को हटने की बात इतनी नागवार लगी कि साइकिल सवार कार चालक के साथ मारपीट पर अमादा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान चाकूबाजी भी हुई। तहरीर में पीड़ित ने इस बात का उल्लेख नहीं किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस्ती जिले के लालगंज क्षेत्र के ग्राम सजनाखोर निवासी प्रिंस बहादुर पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को कार से वह खलीलाबाद जरूरी कार्य निपटाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कुशहवा के निकट पहुंचे।
इसी दौरान बीच सड़क पर साइकिल सवार खड़ा था। उन्होंने जैसे ही उसे हटने के लिए कहा वह भड़क गया। पीड़ित के अनुसार गाली देते हुए उनके साथ मारपीट की और जानमाल धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी वीरेंद्र निवासी हरिहरपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो विपक्षी को पुलिस हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें