संतकबीरनगर। नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम आवास में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें माैसम के उतार-चढ़ाव से सबसे ज्यादा बुखार, खांसी, सिरदर्द और पेट दर्द से पीड़ित पहुंचे। चिकित्सकों ने परामर्श के साथ फिर तीन दिन बाद बुलाया। इसके साथ ही शिविर में आयुर्वेद से इलाज कराने वाले मरीजों की भीड़ रही। जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 1566 मरीजों ने इलाज कराया।
कांशीराम आवास स्थित उप नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह नौ बजे से जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, खांसी की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे।
इसके साथ ही छोटे बच्चों में बुखार और उल्टी दस्त की समस्या थी। उनके परिजन ने चिकित्सकों को दिखाकर बच्चों की दवा ली। कुछ बच्चों के ब्लड सैंपल की जांच भी कराई गई। शिविर में आई जिज्ञासा, सुमन, बबली, जलालुद्दीन आदि बताया कि बुखार और खांसी से पीड़ित है। शिविर में दिखाने आए थे।
चिकित्सक ने तीन दिन बार फिर बुलाया और जांच की बात कही है। तीन बजे तक चले मेले में कुल 95 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान फार्मासिस्ट मनोज कुमार मिश्र, दयाराम, रवि पांडेय, धर्मेंद्र नाथ, सुदामा प्रसाद, डॉ नागेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। रोसयाबाजार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी रोसया पर बुखार, उल्टी दस्त आदि सर्वाधिक मरीज आए। यहां पर 46 मरीजों ने इलाज कराया। सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जन आरोग्य मेले में 1566 मरीजों ने इलाज कराया है।