फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्क्रीन टाइम और एसी की हवा से सूख रहा आखों का पानी

Wed, 15 Oct 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नेत्र चिकित्सालय में किशोरी के आखों की जांच करते हुए चिकित्सक डॉ केपी सिंह । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वर्तमान समय में अक्टूबर का महीना चल रहा है। ऐसे में मौसम में अभी गर्मी बनी हुई है। रात में एकाएक ठंड पड़ जाती है। लोग एसी का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं लोगों की स्क्रीन टाइम भी बढ़ा है। इसके चलते आखों का पानी सूख रहा है।
विज्ञापन

एसी की ठंडी हवा आंखों का पानी सोख रही है। ड्राई आई सिंड्रोम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। नेत्र चिकित्सालय में रोज 5 से 8 मरीज इस तरह के आ रहे हैं।
नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में हर रोज पांच से आठ मरीज मरीज ड्राई आई सिंड्रोम के हैं। इस सिंड्रोम के सर्वाधिक शिकार कामकाजी लोग हैं। जिनकी उम्र 30 से 50 साल के बीच है। इनमें से अधिकतर वह लोग हैं, जो कि एसी में अधिक समय बिताते हैं। साथ ही ये स्क्रीन टाइम भी अधिक लेते हैं। मरीजों की केस हिस्ट्री के मुताबिक वे एक दिन में औसतन पांच से सात घंटे का स्क्रीन टाइम ले रहे हैं। इसमें चार घंटे लैपटाप या कंप्यूटर और दो से तीन घंटे मोबाइल पर बिता रहे हैं। यह दोनों कारण आंखों को सुखाकर दिक्कतें देने लगे हैं।
विज्ञापन

बच्चों व बड़ों दोनों में समस्या : डॉ. केपी सिंह का कहना है कि एयर कंडीशनर ठंडी हवा से आंखें सूख जाती हैं। इसके अलावा खराब खानपान, कम पानी पीना, अधूरी या पर्याप्त नींद न लेना, प्रदूषण भी ड्राईनेस को बढ़ा रहा है। छोटे बच्चों से लेकर कामकाजी तक ड्राई आई सिंड्रोम से पीड़ित हैं। उन्हें तब पता चलता है जब बीमारी बहुत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें