फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टाॅफी का लालच देकर बुजुर्ग ने मासूम से किया दुष्कर्म

Wed, 15 Oct 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुष्कर्मी अकबर अली की फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग दुकानदार ने टाॅफी का लालच देकर आठ साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को पुलिस ने बखिरा मेंहदावल मार्ग पर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी की उम्र तकरीबन 65 साल बताई जाती है। पीड़ित मां ने बताया कि गत 9 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे उसकी आठ वर्षीय बेटी टाॅफी लेने के लिए आरोपी अकबर अली के दुकान पर गई थी।
उसी दौरान आरोपी मासूम को टाॅफी का लालच देकर छत पर ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी उसकी बेटी ने उसे मंगलवार को दी। इसके बाद शिकायत लेकर जब पीड़ित बालिका की मां आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी के परिवार के लोग मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित की मां ने डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी। घटना की जानकारी होने के बाद से ही गांव में तनाव व लोगों के आक्रोश को देखकर टीम ने बखिरा पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी होने के बाद सीओ सर्वदवन सिंह, एसओ बेलहरकला अनिल कुमार व एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह के साथ पहुंचे।
पुलिस ने वहां पर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद रात को आरोपी के अकबर अली के खिलाफ केस दर्ज किया। मौके पर गांव में शांति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

पहले भी मासूमों के साथ आरोपी कर चुका है गंदी हरकत : पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी पहले भी कुछ बच्चों के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर चुका है। उन बच्चों के परिजन अपनी इज्जत बचाने के लिए पुलिस के पास नहीं आए। जिससे उसका मन बढ़ गया था और उसने मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया। पुलिस की माने तो यदि पीड़िता की मां से आरोपी के परिजन विवाद नहीं किए होते तो इस बार भी मामला पुलिस तक नहीं पहुंचता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें