संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में भारत स्काउट और गाइड संस्था द्वारा आयोजित प्रधानाचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला शुक्रवार को संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य आयुक्त एवं जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार व संचालन जिला सचिव रवि प्रकाश ने किया। जिला सचिव रवि प्रकाश ने जनपद में स्काउट गाइड प्रशिक्षण की कार्य योजना व आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
इसकी मॉनिटरिंग जिला स्काउट संस्था के पदाधिकारी द्वारा की जाएगी। सभी सहायता प्राप्त राजकीय विद्यालय अपने तीन माह का स्काउट गाइड का शुल्क जिला कोष में जमा कर दें। प्रधानाचार्य विद्यालय में पंजीकरण, नवीनीकरण एवं प्रशिक्षण के कार्य में तेजी लाएं। किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
बैठक में तय किया गया कि जिला एवं मंडल रैली रामनरेश चौधरी इंटर कॉलेज रामपुर सरकारी में आयोजित होगी। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स, गाइड कैप्टन कोर्स एवं एडवांस कोर्स गाइड कैप्टन तथा राज्यपाल पुरस्कार कोर्स कराया जाएगा।
कार्यशाला में सहायक प्रादेशिक आयुक्त बस्ती मंडल मुमताज, सुषमा यादव, निशा यादव, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. राकेश चौधरी, राजदेव त्रिपाठी, संजय द्विवेदी, नीलम राय, योगेंद्र सिंह, डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह, हीरालाल, अरुणकुमार ओझा, रमेश चंद यादव, बबीता, रजिया, सैफ अली, शोएब अख्तर, शिवाकांत चौधरी, विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।
00000000000000000000
स्काउट गाइड संस्था के जिला सहायक आयुक्त बने संजय द्विवेदी
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित जिला स्काउट गाइड योजना की बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार की मौजूदगी में एएच एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा के प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी को स्काउट गाइड संस्था का सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है। संवाद