फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर होगा सर्वे

विज्ञापन
डायट सभागार में प्र​शिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और प्रशिक्षण मॉड्यूल वित
विज्ञापन
मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विशेष नामांकन अभियान शुरू करने की तैयारी की है। इसमें डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) प्रशिक्षुओं की भूमिका होगी।
विज्ञापन

बीईओ आशीष कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षु घर-घर जाकर ऐसे छात्रों की पहचान करेंगे, जो अभी तक स्कूल नहीं जा रहे हैं या किसी कारणवश पढ़ाई से दूर हो गए हैं। अभियान के माध्यम से इन छात्रों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा।
इस दौरान प्रशिक्षु अपने निर्धारित क्षेत्रों में सर्वे करेंगे और ऐसे छात्रों का विवरण तैयार करेंगे। सर्वे के बाद अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी और बच्चों का निकटतम परिषदीय स्कूल में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन

जागरूकता की कमी, आर्थिक कारणों या पलायन जैसी परिस्थितियों के चलते बच्चे स्कूल से दूर हो जाते हैं। ऐसे परिवारों तक सीधे पहुंचकर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया जाएगा। उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, भोजन सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है।
प्रशिक्षु स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सर्वे का कार्य पूरा करेंगे। प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट विभाग को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें