गांव वालों ने विधायक का आवास घेरा।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
पौली ब्लॉक क्षेत्र के कटहा के लोगों ने शनिवार को नाथनगर चौराहे पर स्थित सपा विधायक अलगू प्रसाद चौहान के आवास का घेराव किया। ग्राम प्रधान नागेंद्र चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कटहा गांव लोहिया गांव के रूप में चयनित हुआ था, लेकिन उसके स्थान पर हैंसर ब्लॉक के अशरफपुर को लोहिया गांव चयनित करा दिया गया है। ग्रामीण इस फेर बदल में विधायक को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
ग्राम प्रधान नागेंद्र चौहान और ग्रामीण बेचू, संपत, हरीराम, देवनारायण, राजेंद्र, कमलेश आदि का कहना था कि उनका गांव लोहिया गांव के रूप में चयनित हुुआ था, उनके गांव का नाम कटवाकर हैंसर ब्लॉक के अशरफपुर को लोहिया गांव की सूची में जोड़ दिया गया। इस पर विधायक अलगू चौहान ने ग्रामीणों से कहा कि उन्होंने किसी गांव का नाम नहीं कटवाया है। यह सब कार्य जिला प्रशासन करता है। उन्होंने ग्रामीणों को सलाह देते हुए कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी ही कुछ बता सकते है। ग्रामीण काफी देर तक हंगामा करते रहे और विधायक पर सूची में फेर बदल करवाने का आरोप लगा रहे थे। विद्यालय ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तक जाकर ग्रामीण माने और ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलने की बात कह कर वहा से चले गए। विधायक अलगू प्रसाद चौहान का कहना था कि लोहिया गांव को चयनित करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन करता है। इस संबंध में जिलाधिकारी ही जानकारी दे सकते है। ग्रामीणों का लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने किसी भी सूची में दखल नहीं दिया है।