फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूल से घर जा रहीं छात्राओं से छेड़खानी, शिकायत करने पर मां-बेटियों को पीटा

Thu, 11 Dec 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक स्कूल की छात्राओं के साथ सोमवार को एक युवक ने छेड़खानी की। पिता ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। इससे नाराज आरोपी व उसकी मां ने पीड़ित छात्राओं के घर में घुसकर छात्राओं और उनके मां को जमकर मारापीटा। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले में एससीएसटी समेत अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ एक युवक ने रास्ता रोक कर छेड़खानी की। आरोपित ने अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। छात्राएं सहम गईं। परिवार के लोगों ने विरोध दर्ज कराया तो उनके साथ मारपीट की गई। अब इस मामले में मेंहदावल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया है कि उनकी तीन पुत्रियां कस्बे के एक विद्यालय में पढ़ती हैं। तीनों दोपहर में घर लौट रही थीं। रास्ते में ही आरोपी शिवा ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्राओं ने बचकर निकलने का प्रयास किया तो अश्लील शब्द कहने लगे। जबरदस्ती उन्हें मोबाइल देने की कोशिश की। मामले की जानकारी छात्राओं ने अपने परिवार के लोगों को दी। एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित व उसकी माता के खिलाफ छेड़खानी, पास्को एक्ट, मारपीट, एससीएसटी धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें