फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीज किए जाएंगे बिना फिटनेस वाले स्कूल वाहन

Mon, 26 Jan 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में छात्रों की सुरक्षा को लेकर बिना फिटनेस के स्कूल वाहन नही चलने पाएंगे। स्कूली वाहनों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर संभागीय परिवहन विभाग सचेत हो गया है। पिछले सप्ताह 10 स्कूल वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया गया था। इसके साथ ही सभी स्कूल वाहन संचालकों को चेतावनी दी गई कि वे अपने वाहन का कागजात सही करा लें। जांच के दौरान अगर कोई वाहन बिना फिटनेस के बच्चों को ले जाते पाया जाएगा तो उसे सीज कर दिया जाएगा। साथ ही उसका रजिस्ट्रेशन भी निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में तमाम स्कूल संचालक नौनिहालों का जीवन दांव पर लगाकर वाहन का संचालन कर रहे हैं। पूर्व में कई बार एआरटीओ की तरफ से ऐसे वाहन संचालकों को अपने वाहन का फिटनेस व अन्य कागताज दुरुस्त कराकर वाहन चलवाने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी वाहन संचालकों ने गंभीरता नहीं दिखाई। डीएम की बैठक में भी इस संबंध में स्कूल संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए थे। इधर, सड़क सुरक्षा माह पर एआरटीओ कार्यालय की तरफ से कई कार्यक्रम संचालित करके लोगों को यातायात नियम के लिए जागरूक किया गया था। पिछले सप्ताह खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने स्कूल वाहनों की जांच की। 10 स्कूल वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। वाहनों का चालान करके उन्हें पेपर सही कराने का निर्देश दिया गया था। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि बच्चों के जीवन से स्कूल वाहन संचालकों को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। सभी को वाहन का फिटनेस व अन्य कागजात सही कराने के लिए चेतावनी दी गई थी। जांच के दौरान जिन वाहनों का कागज सही नही मिलेगा उसका रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें