शनिवार को गोद लिये नाथनगर ब्लाक क्षेत्र लोहिया समग्र गांव सतहरा में मुख्य विकास अधिकारी लाल जी यादव ने चौपाल लगा कर गांव में कराए गये विकास कार्यों का जायजा लिया।
इस दौरान प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष कम विद्यार्थियों के मिलने तथा छात्रों की ज्यादा उपस्थिति दर्ज करने से नाराज प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई की बात कही।
मुख्य विकास अधिकारी लाल जी, डीपीओ अरूण कुमार दूबे के साथ शनिवार को अपने गोद लिये लोहिया गांव सतहरा पहुंचे। जहां प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर गांव में कराये गये विकास कार्यों का जाएजा लेने जा रहे थे। उसी दौरान बच्चों के बनाये गये भोजन को चखा तो सब्जी में ज्यादा नमक मिला।
जिस पर नाराजगी व्यक्त किया। उसके उपरांत विद्यालयों के अभिलेखों का निरीक्षण किये तो पता चला कि विद्यालय में पंजीकृत 72 विद्यार्थी है, जबकि 60 विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई थी।
जबकि मौके पर मात्र 18 बच्चे ही मौजूद मिले। इससे नाराज होकर सीडीओ ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर प्रधानाध्यापिका के मौजूद न होने के कारण सहायक अध्यापिका कुमकुम पर पूरा अभिलेख न दिखा पाने के कारण नाराज हुए।
इस दौरान में गांव में कराए गये विकास कार्यो में सीसी रोड, सड़क, बिजली, नाली, आवास, पेंशन, सौर उर्जा, स्वयं सहायता समूह, नि:शुल्क बोरिंग आदि के बारे में गांव वालों जानकारी ली।
रोजगार सेवक से वर्ष 2015-16 की कार्य योजना और कराये गये कार्यो की जानकारी मांगने पर उपलब्ध न करा पाने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई।