खलीलाबाद विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकली गई। रैली को हरी झंडी बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न कस्बों से होते हुए वापस विद्यालय पर आकर समाप्त हुई।
बीएसए महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराना प्राथमिकता में है। शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करे और उनके बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराए। इस अवसर खंड शिक्षा अधिकारी संध्या चतुर्वेदी, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एशोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, राजेश पांडेय, प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार मौर्य, चंदशेखर मिश्र, गीता यादव, ह्दय प्रसाद, परवेज अहमद, मालती देवी, ओम नरायण तिवारी, अशोक कुमार पांडेय, धर्मेंद्र यादव, प्रतिभा सिंह, बिन्दू चौहान, विजय लक्ष्मी सिंह आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।