फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से स्कूल जा रही छात्रा घायल

Wed, 19 Nov 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद स्थित कांटे चौकी क्षेत्र के कुर्थियां गांव के पास मंगलवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार को काफी चोटें आईं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

कांटे चौकी प्रभारी राम वशिष्ठ ने बताया कि ग्राम बड़ेला, थाना कोतवाली खलीलाबाद निवासी शीतल प्रजापति (16), पुत्री रंजीत प्रजापति सुबह लगभग 8:30 बजे चंगेरा मंगेरा गांव स्थित स्कूल में पढ़ने जा रही थीं। कुर्थियां गांव के पास बाइक चालक नबी अहमद निवासी ग्राम सालेपुर थाना दुधारा ने टक्कर मार दी। लड़की का पैर फ्रैक्चर हो गया। बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें