शैक्षिक भ्रमण पर कबीर निर्वाण स्थलाी पर पहुंचे छात्र - छात्राए । स्रोत - स्कूल
- फोटो : poni news
धनघटा। हैंसर विकासखंड के संठी में स्थित किसलय सैनिक स्कूल के बच्चों ने रविवार को अध्यापकों के नेतृत्व में सूफी संत कबीर की स्थली मगहर का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने कबीर समाधि व मजार के साथ ही कबीर चौरा परिसर का भ्रमण किया, जहां उन्होंने कबीर साहब के जीवन से जुड़ीं धरोहरों और कृतियों के बारे में जानकारी ली।
बच्चों के साथ रहे अध्यापक अजय कुमार, लोकेश शुक्ल,रुबी अग्रहरि व रुचि अग्रहरि ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का मकसद बच्चों को विश्व की धरोहरों से परिचित कराना है। जिससे बच्चे अपनी धरोहरों,संस्कृति के बारे में नजदीक से जान सकें। इसी क्रम में कबीर की निर्वाण स्थली पहुंचकर कबीर से जुड़ी बातें व कबीर की समाधि व मजार के साथ ही कबीर गुफा जैसी धरोहरों के बारे बच्चों को नजदीक से जानने का मौका मिला है। कहा कि कबीर जैसा सूफी संत सदियों में पैदा होता है। उन्होंने मानवता, प्रेम, अहिंसा, सद्भाव की बात की है। उनके लिखे हुए एक एक दोहे हमें सद्मार्ग पर ले जाने का कार्य करते हैं। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं व शिक्षकों के अलावा छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।