फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूली बच्चों ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

Sun, 16 Nov 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मगहर कस्बे में यातायात प्रभारी परमहंस के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने यातायात जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी परमहंस ने छात्रों को राह वीर गुड समेरिटन योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि यह योजना सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सा सहायता दिलाने के उद्देश्य से राह वीर पूर्ववर्ती गुड समेरिटन योजना प्रारंभ की गई है । इस योजना के अन्तर्गत वे नागरिक, जो किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाते हैं, उन्हें सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि तथा सम्मान-पत्र प्रदान किया जाता है। छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार में अपने माता-पिता और अपने भाई-बहन जो 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं, सबको जाकर घर पर बताएं कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें