आगामी 26 जुलाई को बाल संसद का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा तथा उन्हें शपथ दिलाकर विद्यालय की विभिन्न कार्य योजनाओं में शामिल किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैया लाल जौनपुरिया ने कहा कि बाल संसद का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय भैंसमथान विकास क्षेत्र बघौली जनपद संतकबीरनगर में बाल संसद का चुनाव हेतु नामांकन किया गया, जिसमें 9 प्रत्याशी ने प्रधानमंत्री पद के लिए नामांकन किया। सभी बच्चों ने अपने पांच प्रस्तावक के साथ पूरे ऊर्जा के साथ नामांकन किया।
विज्ञापन
आगामी 26 जुलाई को बाल संसद का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा तथा उन्हें शपथ दिलाकर विद्यालय की विभिन्न कार्य योजनाओं में शामिल किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैया लाल जौनपुरिया ने कहा कि बाल संसद का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
इससे बच्चों के अंदर सामाजिक विकास एवं राजनीतिक विकास का एक मूल आधार तैयार होता है। ग्राम प्रधान प्रमोद दुबे ने सभी बच्चों को बधाई दिया और विद्यालय के सभी शिक्षकों ने इन बच्चों को हौसला के लिए सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
इस दौरान शिक्षिका अर्चना सिंह , मोनिका भारती , विनीता पांडे एवं , चंद्रप्रभा पांडे आदि शिक्षकों ने इन बच्चों को सहयोग प्रदान किया बच्चों द्वारा भैसमथान पुलिस व पैरामेलेट्री जैसे अनुशासन बनाने में सहयोग प्रदान किया।