फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रभारी एडीओ पंचायत के हवाले सांथा ब्लाक कार्यालय

Mon, 21 Jul 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। ब्लॉक कार्यालय सांथा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत का स्थानांतरण एक माह पूर्व जनपद के बघौली ब्लाॅक में हो जाने के कारण प्रभारी एडीओ पंचायत के भरोसे चल रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय पर आने वाले फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से एडीओ पंचायत के पद पर तैनाती की माग की है। मालूम हो की एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव का स्थानांतरण एक माह पूर्व जनपद के बघौली ब्लाॅक में हो जाने के कारण एडीओ पंचायत सेमरियावां के भरोसे प्रभारी एडीओ पंचायत के हवाले सांथा ब्लाॅक कार्यालय कैसे बाद विकास योजनाएं कच्छप गति से चल रही हैं।
इससे सरकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं लेकिन जिला प्रशासन इसपर ध्यान नहीं दे रहा है।
वहीं प्रदेश सरकार की मंशा है कि सरकारी कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी समय से उपस्थित होकर विकास योजनाओं को हर गरीब के घर तक पहुंचाए। दो ब्लाॅकों की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रभारी एडीओ पंचायत कैसे विकास को गति पहुंचाएंगे लोगोें के समझ के परे है।
विज्ञापन

ग्रामीण अदालत राम, दिलीप कुमार, नागेंद्र कुमार, रविन्द्र कुमार, बेचन प्रसाद, तौफीक अहमद सहित आदि लोगों ने जिला प्रशासन से एडीओ पंचायत की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें