स्कूली बच्चों ने उल्लास से मनाई वसंत पंचमी
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। बसंत पंचमी पर्व पर सोमवार को स्कूलों में जगह-जगह देवी सरस्वती की प्रतिमा का पारंपरिक विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। कहीं रंगोली सजी तो कहीं गीत संगीत का आयोजन हुआ। छात्रों ने देवी की आरती उतारी, स्तुति पाठ किए और प्रसाद चढ़ाए।
सूूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूम-धाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है। उसकी शिक्षा समाज को नई दिशा और रोशनी प्रदान करती है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, बलराम यादव समेत अन्य मौजूद रहे। कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में सरस्वती पूजन के बाद छात्रों का विदाई समारोह हुआ। गायत्री शक्ति पीठ खलीलाबाद में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया।
पीठ के जिला समन्वयक रमेश चंद दुबे ने बताया कि जप, हवन, पूजन व सामूहिक भोज का आयोजन हुआ है। इस अवसर पर विवेक छापड़िया, बब्बन पांडेय, राधेश्याम शास्त्री, राधेश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे। समाज सेेवा पार्टी के तत्वावधान में बेलवनिया में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोरख प्रसाद चौरसिया मौजूद रहे। एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बीएनएसएन राय एजुकेशनल एकेडमी जंगल बेलहर में बंसत पंचमी का पर्व मनाया गया। इसी प्रकार एसआरएस एजुकेशनल एकेडमी बेलहर कला में सरस्वती पूजन के साथ साथ बच्चों ने भी कई मनमोहक कार्यक्रम किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक टुनटुन राय, नीरज विश्वकर्मा, महेश, अनीता मिश्रा, अशोक राय, संदीप राय आदि लोग मौजूद रहे। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार जर्नादन मिश्रा पॉलीटेक्निक कॉलेज में बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। प्रबंधक इंजीनियर नील कमल मिश्र आदि मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद ज्ञान पीठ इंटर कॉलेज, संतकबीर विद्यापीठ महाविद्यालय, माउंट वैली एकेडमी सहित विभिन्न विद्यालयों में पूजा की गई।