नोटबंदी को करीब तीन माह होने को है, लेकिन अभी भी बैंकों में कैश की किल्लत बनी हुई है। शुक्रवार को एसबीआई बखिरा में ‘नो कैश’ की स्थिति बनी रही, जिससे कैश के लिए बैंक आने वाले उपभोक्ताओं को बगैर कैश लिए वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। बैंक के बाहर नो कैश की नोटिस लगा दी गई है।
एसबीआई बखिरा में नगदी की कमी बनी हुई है। पिछले शुक्रवार को बैंक को चालीस लाख रुपये मिले थे, उसी से अब तक लोगों को भुगतान होता रहा, लेकिन अब धन की किल्लत हो गई है, ऐसे में बैंक के उपभोक्ता परेशान है। रामकरन, रमेश, सुरेश, राजेश, धीरेंद्र, मोहित, रमावती, श्यामा, कुसुम ने कहा कि बैंक में दो दिनों से कैश की दिक्कत बनी हुई है।
लोगों ने बताया खाते में पैसा है, किन्तु जेब में एक पैसा न होने से रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के परेशानी हो रही है। इस बाबत प्रबंधक एके वर्मा ने कहा कि धन की डिमांड की गई है, एक-दो दिन में धन मिलते ही लोगों को भुगतान दे दिया जाएगा।