फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मेला के लिए रूट डायवर्ट

Sat, 30 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
सावन मेला के लिए रूट डायवर्ट । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अयोध्या में सावन का मेला और कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने लखनऊ जाने वाले सड़क एनएच 28 रूट को डायवर्ट कर दिया है। मगहर पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाकर बड़े वाहनों को रोक दिया है। जबकि छोटे वाहनों के आवाजाही जारी है। 
विज्ञापन

सावन के मेले में अध्योध्या में काफी भीड़ होती है। सोमवार को जल चढ़ाने के लिए कावंडियों की भीड़ बस्ती से अयोध्या के लिए जाती है। नेशनल हाइवे पर कांवड़ियों की काफी भीड़ होती है। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए लखनऊ से आने वाले वाहनों को फैजाबाद जबकि गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले बड़े वाहनों को मगहर पुलिस चौकी के पास रोक दिया गया है। नेशनल हाइवे एक लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सिर्फ छोटे वाहनों को ही आने जाने दिया जा रहा है। यह रोक फिलहाल एक अगस्त की रात तक लगी रहेगी। बड़े वाहनों की रोक के चलते मगहर से सहजनवां तक नेशनल हाइवे के एक लेन में लंबी लाइन लग गई है। वही रोडवेज बसो के कम चलने के कारण मेंहदावल बाईपास पर यात्री काफी परेशान दिखे। ट्रक ड्राइवर भी जगह जगह रोड के किनारे गाड़ी खड़ी कर अपना बसेरा बना लिए है। चौकी इंचार्ज मगहर करूणाकर पांडेय ने बताया कि बड़े वाहनों को रोक दिया गया है। उनकी सुरक्षा भी की जाएगी। साथ ही प्राइवेट और इमरजेंसी वाहनों को जाने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें