परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में जुलाई माह में दूध न वितरण करने पर जिले के 29 प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब एक सप्ताह में न देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को भी विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि जनपद के नौ ब्लॉकों के 29 परिषदीय विद्यालयों में जुुलाई माह में किसी भी दिन दूध का वितरण नहीं हुआ है। इसमें बघौली के प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय पचपोखरी, प्राथमिक विद्यालय पिपरा, हैंसर ब्लॉक के सर्वोदय लघु माध्यमिक विद्यालय औराडाड, प्राथमिक विद्यालय कटका, प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर, प्राथमिक विद्यालय केवटली, उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलतपुर, प्राथमिक विद्यालय उमरिया, आदर्श इंटर कॉलेज कटार, उच्च प्राथमिक विद्यालय सोयम, खलीलाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दुल्हीपार, प्राथमिक विद्यालय महाथान, नाथनगर ब्लॉक के किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिक्टहा, प्राथमिक विद्यालय गौरा, प्राथमिक विद्यालय गोरयाघाटा, प्राथमिक विद्यालय बढ़या, प्राथमिक विद्यालय पड़ेरिया, प्राथमिक विद्यालय घोरहट, प्राथमिक विद्यालय खरवनिया खुर्द, पौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नकहा, प्राथमिक विद्यालय करमाकल, प्राथमिक विद्यालय नवीपुर सेमरियावा शामिल है। बीएसए ने बताया कि इन विद्यालयों केप्रधानाध्यापकों को नोटिस देकर दूध न वितरण करने के बारे में जवाब देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीयकार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। दूध का वितरण कराना उनकी जिम्मेदारी है।