संतकबीरनगर। महिला थाना व पिंक बूथ पर रविवार को टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल साथ-साथ कार्यक्रम के तहत सात परिवारों को बिछड़ने से बचाया।
एसओ महिला थाना पूनम मौर्या की अध्यक्षता में एवं थाने पर नियुक्त महिला कांस्टेबल विनिता सिंह, प्रियंका सिंह, रम्भा यादव व थाने पर नियुक्त काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी की उपस्थिति में प्रस्तुत चार मामले की सुनवाई हुई। वहीं पिंक बूथ प्रभारी सुमन मिश्रा की अध्यक्षता में पिंक बूथ पर नियुक्त काउंसलर सदस्य रिफातुल्लाह अंसारी, प्रमोद त्रिपाठी व महिला आरक्षियों की उपस्थिति में तीन शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
पुलिस मीडिया सेल के अनुसार महिला थाने पर अनीता व आशुतोष, वंदना व लाखन, अंशिका व धर्मेंद्र और संतोष व रेशमा एवं पिंक बूथ पर हलीमुलनिशा व मुरैला उर्फ अख्तरुनिशा, पूजा गौंड़ व धर्मेंद्र और पूनम व जितेंद्र के मध्य वैचारिक मतभेद के कारण रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। संवाद