फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
महिला दिवस पर सीएचसी खलीलाबाद में बेहतर कार्य करते वाली स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया-संव
विज्ञापन
संतबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के सभागार में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। नारी शक्ति, मातृ शक्ति का सम्मान व चेतना जागृत करने के लिए आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। जिन घर में महिलाओं द्वारा बच्चों को अच्छा संस्कार दिया जाता है वह परिवार विचारवान, संस्कारवान एवं समृद्धवान होता है। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। इनका सम्मान हमेशा किए जाने की जरूरत है।
कार्यक्रम के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मान किया गया। इसमें डॉ. रचना यादव, डॉ. रेनू यादव, स्नेहलता, सरोज यादव, ललिता देवी, मीनू शर्मा, मीना देवी, वेदांती, अंजनी, कौशिल्या देवी, विजय लक्ष्मी, मुन्नी देवी, मीरा देवी, सुनीता, परमशीला, हेमलता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, डॉ. वरुणेश दूबे, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, अनिल कुमार, अखिलेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें