फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सत्संग प्रचारक के मुंह में कपड़ा ठूसकर हुई थी लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला गांव में एक सत्संग प्रचारक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर लूटपाट के दौरान हत्या सहित अन्य धाराओं में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बेटे ने आरोप लगाया कि उसके पिता के मुंह में कपड़ा ठूंसकर लूटपाट की गई थी। थानाध्यक्ष मुंडेरवा द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। खझौला गांव के बड़ा पुरवा निवासी कन्हैया लाल चौधरी (60) संत सतपाल महाराज के अनुयायी थे। वह सतपाल महराज के निर्देश पर गांव-गांव जाकर सत्संग किया करते थे। सत्संग कराने की व्यवस्था का जिम्मा उन्हीं का था। उनकी पत्नी का पूर्व में ही निधन हो चुका है। वर्तमान में वह घर पर अकेले रहते थे। उनके घर के सामने एक आम का पेड़ आधा गिरा पड़ा है। इसी पेड़ में नायलाल की रस्सी के सहारे उनका शव लटका मिला था। उनके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ पाया गया था।
बेटे अमित कुमार ने तहरीर में बताया है कि उनके पिता घर पर रहकर पूजा-पाठ करते थे। पिता के साथ आरोपियों का खाना-पानी होता था। समय बिताने के लिए जमीन का कार्य करने के साथ ही धर्म का प्रचार पिता करते थे। इसके कारण उनके घर पर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता था। तीन सितंबर की सुबह छह बजे फोन आया कि तुम्हारे पिता का शव घर के पास गिरे आम के पेड़ में फंदे से लटका हुआ है। मुंह के अंदर कपड़ा था। घर पर बिस्तर के पास खून गिरा है। आरोप है कि घर के अंदर लूटपाट कर लाखों रुपये के जेवरात भी आरोपी उठा ले गए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर खझौला निवासी रामवेलास, प्रिंस, हर्रैया थाना क्षेत्र के संसारीपुर निवासी मुमताज, संतकबीरनगर के मगहर निवासी अनिल कुमार और मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुर्थिया निवासी पटेल पर केस दर्ज कर पुलिस ने नए सिरे से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें