फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरयू स्थिर, कटान जारी...किसानों काे सता रही चिंता

विज्ञापन
दौलतपुर में कटान करती सरयू नदी। संवाद
विज्ञापन
लोहरैया। धनघटा क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर रविवार को 78.950 मीटर पर स्थिर रहा। जलस्तर में फिलहाल वृद्धि नहीं होने से नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि दौलतपुर में नदी कटान कर रही है और नदी धीरे-धीरे खेती योग्य भूमि की ओर बढ़ रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

दौलतपुर में नदी के कटान से खेतों की जमीन नदी की धारा में समा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कटान इसी तरह जारी रही तो आने वाले दिनों में बड़ी मात्रा में खेती योग्य भूमि नदी में समा सकती है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, जलस्तर स्थिर रहने से गायघाट, करनपुर, चकदहा, सियरकला और सियाराम अधीन सहित नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों ने फिलहाल राहत की सांस ली है। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर और कटान पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दौलतपुर में हो रहे कटान को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। ताकि खेती योग्य भूमि को नदी में समाने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें