फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू, लोग सहमे

विज्ञापन
बिड़हरघाट पुल के पास सरयू नदी की ​स्थिति । संवाद
विज्ञापन
आनंद पांडेय
विज्ञापन

महुली। सरयू का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी अब खतरे के निशान से मात्र 35 सेंटीमीटर नीचे रह गई है। इसके बाद बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों की धड़कनें बढ़ती ही जा रही हैं।
इसका कारण यह है कि नदी में बाढ़ अगस्त के अंतिम सप्ताह में या सितंबर में आती है। इसी को लेकर लोग सशंकित हैं। नदी छह मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़त बनाए हुए है। वहीं इन स्थितियों को देखते हुए पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

सरयू नदी के 32 किलोमीटर लंबे एमबीडी बांध के तट पर बसे रामपुर, पड़रिया, नकहा, तेजपुर, भोतहा, नरायनपुर, छपरा मगर्वी आदि गांवों में बसे लोग एक बार फिर चिंतित दिख रहे हैं।
नदी के जलस्तर के बढ़ने के साथ ही बंधों पर भी दबाव बना है। कारण यह है कि नदी अब बंधे के करीब से बह रही है। सरयू नदी के बाढ़ से घिरे गांव के लोगों में रामफेर, राजेन्द्र, सीताराम, वंश बहादुर, हरिनाथ आदि ने कहा कि वर्तमान में धान, गन्ना, परवल, मक्का और पशुओं के लिए बोई गई चरी आदि डूब गई है। वहीं ढोलबजवा, रामपुर, तुर्कवलियां नायक, बढ़ैपुरवा समेत अन्य गांवों के लोगों की फसल एक बार फिर डूबने से उसके खराब हो जाने का डर है।
पशुओं के लिए चारा लेने के लिए नाव से जाना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं पानी से घिरे गांवों में भी लोगाें का जन जीवन सामान्य रूप से चल रहा है। गांव से बाहर आने के लिए उन्हें पानी भरे रास्ते से निकलना पड़ रहा है। बंधों पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी निर्बाध तरीके से चल रही है। अवर अभियंता मनोज कुमार सिंह बताते हैं कि बंधों पर बाढ़ से निबटने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
कहीं भी किसी तरह का खतरा बंधे को नहीं है। जहां कटान के संदेह है, वहां बालू भरी बोरियों के साथ ही साथ बोल्डर भी रखे गए हैं। ताकि कटान की स्थिति आने पर उनका उपयोग किया जा सके। संवाद
बंधों पर लग रही चौपाल : गांवों के चारों तरफ पानी भर जाने की स्थिति के चलते गांव के लोग गांव से निकलकर बाहर आकर रह रहे हैं। दिन भर का समय बंधे पर गुजारते हैं और अपने सुख दुख की बात करते हैं। स्थिति यह है कि गांवों से आकर लोग अधिकांश समय बंधों पर ही बीत रहा है। कारण यह है धूप के चलते पानी गरम हो जा रहा है और गांव में उमस हो रही है।
विज्ञापन

सरयू के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए लोगों को जागरूक िकया जा रहा है कि वे बच्चों, महिलाओं की सुरक्षा के प्रित सचेत रहें। अपने परिचितों, िरश्तेदारों के भी संपर्क में रहे। प्रशासिनक टीमों से भी बाढ़ की स्थिित के बारे में जानकारी देते रहें ताकि उन्हें उिचत सहायता पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें