फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने का चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों में नामांकित लगभग 1.03 लाख छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू होगा। इसके लिए बीएसए ने बीईओ व शिक्षकों काे पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में 1247 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें 805 प्राथमिक, 192 उच्च प्राथमिक और 250 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें एक लाख तीन हजार बच्चे नामांकित हैं। जिन विद्यालयों में औसत उपस्थिति 50 फीसदी से भी कम है, उन्हें बढ़ाकर 80 प्रतिशत से ऊपर ले जाने का लक्ष्य है। इसके लिए शिक्षक अभिभावकों से निरंतर संवाद बनाएं। पढ़ाई के महत्व, भविष्य में मिलने वाले लाभ और शासन की योजनाओं के बारे में बच्चों व उनके परिजनों को जानकारी दी जाए।
अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में आत्मीय और सहयोगी वातावरण विकसित किया जाना भी जरूरी किया गया है। शिक्षक-बच्चों के बीच भरोसे का रिश्ता मजबूत करने के साथ शिक्षा चौपाल, अभिभावक बैठक और घर-घर संपर्क बढ़ाने का कार्य करेंगे। इसमें ग्राम पंचायत प्रतिनिधि व कस्बाई क्षेत्र में सभासदों से भी संपर्क मजबूत करना है। जिन घरों में बच्चे छोटे भाई-बहनों की देखरेख में लगे रहते हैं, उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाओं से जोड़ने की सलाह देने का निर्देश दिया गया है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के लाभ अन्य उपाय जैसे सोशल एक्टिविटी, समूह आधारित कार्यक्रमों पर जोर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें