संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा/ रोसया बाजार। जिले में नदियों के जलस्तर में अब गिरावट शुरू हो गई है। सरयू के जलस्तर में सोमवार को 15 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। नदी 78.60 मीटर से घटकर 78.45 मीटर पर पहुंच गई। वहीं एमबीडी बांध पर जलभराव रोकने के लिए पैराशूट बनाया जा रहा है।
दूसरी ओर मेंहदावल में तीन दिन में राप्ती में 75 सेमी की गिरावट दर्ज की गई है। धनघटा तहसील क्षेत्र में 32 किलोमीटर लंबाई में बहने वाली सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। नदी कभी बढ़कर खतरे के निशान 79.40 मीटर के करीब पहुंच जाती है, तो कभी घटकर 78.45 मीटर पर बहने लगती है। नदी के जलस्तर में बढ़ाव होने पर बाढ़ का पानी खेतों में फैलते हुए गांव की ओर बढ़ने लगता है।
ग्रामीण लालचंद, तूफानी, दयाशंकर, राम शंकर, शेषनाथ, भवानी आदि का कहना है कि एमबीडी बांध से दक्षिण में बसे गांव के लोग बाढ़ से हमेशा भयभीत रहते हैं।
नदी जब खतरे के निशान के आसपास पहुंचती है तो गांव में पानी घुसने लगता है। सिंचाई विभाग के लोग बांध की मजबूती को ध्यान में रखकर रेनकट भरने का काम तो कर ही रहे हैं। साथ ही साथ बांध पर जल भराव होने से रोकने के लिए पैराशूट का निर्माण किया जा रहा है।
पंडरिया-रामपुर के पास बंधे की पटरी पर रेनकट व टूटी सड़क पटरी का विभाग संज्ञान लेकर बंधे के किनारे जो भी कमियां हैं उसे ठीक कराया जा रहा है। मजदूर लगाकर मिट्टी भराई कराकर पहले से ही तैयारी तेज कर दी गई है। स