फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरयू ने बदली राह, अकेला रह गया बिड़हरघाट

विज्ञापन
सूना पड़ा सरयू नदी का बिड़हर घाट-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिहरपुर। सरयू का जलस्तर घटा तो नदी की जलधारा बिड़हरघाट छोड़कर अंबेडकरनगर की ओर बहने लगी। लोग शवदाह के लिए पुल के दूसरी तरफ अंबेडकरनगर की ओर से सरयू तट पर पहुंचने लगे हैं। इसके चलते बिड़हरघाट सूना हो गया है। सरयू स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु भी अब पुल के पार जाकर स्नान करते हैं।
जब तक सरयू में पानी भरा था लोग शवदाह के लिए बिड़हरघाट पहुंचते थे। रोजाना बड़ी संख्या में लोग के आते-जाते थे। स्नान के लिए घाट बनने से श्रद्धालु भी इसी घाट पर पहुंचते थे लेकिन सरयू में जैसे ही पानी कम हुआ नदी की जलधारा अंबेडकरनगर की ओर बहने लगी। बिड़हरघाट की ओर नदी की रेत भर जाने से घाट के किनारे पानी सूख गया।
विज्ञापन

नदी के बीच में रेत के ऊपर बड़ी-बड़ी घास उग आई। नदी का जलस्तर नीचे होने से बिड़हरघाट पर स्नान के लिए पानी नहीं रह गया है। आलम यह है कि लोग अब शवदाह के लिए पुल पारकर अंबेडकरनगर की ओर से शवदाह के लिए पहुंचते हैं। अंबेडकरनगर की ओर से सरयू के किनारे दाह संस्कार करने पहुंचे रामकेश, अनुज कुमार, हरिओम, राम कृपाल, देवेश ने बताया कि सरयू की जलधारा अंबेडकरनगर की ओर बहने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

पुल के उस पार से नदी तट पर पहुंचने के लिए सड़क नहीं है, जिससे शवदाह के लिए लकड़ी पुल के ऊपर से गिरानी पड़ती है। हालांकि छोटे वाहन घाट तक पहुंच जाते हैं लेकिन बस जैसे बड़े वाहनों के लिए पर्याप्त सड़क नहीं है। ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें