फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरिता जैन बनी इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष

Sun, 23 Jul 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब संतकबीरनगर का नई कार्यकारिणी का गठन खलीलाबाद में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
- इनर व्हील क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। इनर व्हील क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को शहर के एक होटल में हुआ। जिसमे सरिता जैन को क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ।
इनर व्हील क्लब की नई कार्यकारिणी में सरिता जैन अध्यक्ष, ऋतु जैन को सचिव, वंदना गुप्ता को आईएसओ, सोनी सिंह को एडिटर, अन्नू रूंगटा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनीत अध्यक्ष सरिता जैन को पूर्व अध्यक्ष अन्नू रुंगटा ने कॉलर पहना कर पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन


नव नियुक्त अध्यक्ष सरिता जैन ने कहा कि इस वर्ष प्राथमिक विद्यालय बनियाबारी को सेवा कार्यों हेतु क्लब के जरिए अंगीकृत किया गया है। क्लब आगे भी निरंतर सेवा कार्यों में बढ़ चढ़कर योगदान देता रहेगा। इस दौरान हरिहरपुर के एक निर्धन परिवार की दो बेटियों को स्कूल बैग व स्टेशनरी वितरित की गई। नए सदस्यों के रूप में सुनीता रुंगटा, ममता चिरानिया, ममता श्रीवास्तव, रवनीत कौर व लीना चिरानिया को पिन पहनाकर व पौधे भेंट करके क्लब में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सचिव अनुराधा खन्ना, परमजीत कौर, सरिता सिंह, उर्मिला श्रीवास्तव, चित्रा श्रीवास्तव, ज्योतिका बिस्वास, अनिता अग्रवाल, डॉ शिखा श्रीवास्तव, मीनू जैन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें