फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 22 उप स्वास्थ्य केंद्रो पर आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

Sun, 23 Jul 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 22 उप स्वास्थ्य केंद्रो पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। इस मेले बुखार, पेट दर्द और उल्टी दस्त के मरीज सर्वाधित रहे। कुल 1007 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच हुई और दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

पीएचसी चुरेब, नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर, उप स्वास्थ्य केंद्र बूधाकला, दानों कुइया, धनघटा समेत 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का इलाज हुआ। हरिहरपुर उप स्वास्थ्य केंद्र पर 31 मरीज आए और उसमे से 13 मरीज उल्टी, दस्त व बुखार सेपीड़ित रहे। इसी तरह से मेंहदूपार उप स्वास्थ्य केंद्र पर 36 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसमे 11 मरीज के पेट में दर्द व उल्टी दस्त की शिकायत थी। इसी तरह से मगहर नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र पर 31 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। यहां पर सात मरीज पेट दर्द से पीड़ित थे। सीएमओ डॉ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि कुल 1007 मरीजों का इलाज हुआ है। इसमे 348 पुरूष, 434 महिला और 225 बच्चे शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें