फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 17 स्वर्ण पदक जीतकर सरस्वती विद्या मंदिर ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर से मेडल जीत कर लौटे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के ​खिलाड़ी-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सिद्धार्थनगर में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इसमें कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज खलीलाबाद के छात्रों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 17 स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रदर्शन किया। छात्र दिवाकर ने 400 मीटर हर्डल, 400 मीटर दौड़ एवं 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिवम ने 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ एवं 400 मीटर हर्डल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अभय ने 1500 मीटर दौड़ में, अनुराग ने 3000 मीटर दौड़ में तथा सत्यम ने वॉक रेस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वर्तिका ने भी दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रधानाचार्य रमेश राय ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। बधाई देने वालों में अरुणेंद्र नाथ तिवारी, अंजू वर्मा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें