सांथा ब्लॉक क्षेत्र के नव सृजित ग्राम पंचायत गनवरिया में सोमवार का सरकारी सस्ते गल्ले के कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर मतदान कराया गया। इसमें ग्रामीणों ने 159 मत देकर शारदा देवी को अपना कोटेदार चुना।
ग्राम प्रधान सुनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित खुली बैठक में कोटा चयन की कार्रवाई शुरू हुई। ग्रामीणों का पक्ष सुनने के बाद मतदान कराए जाने निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने मतदान किया। इसमें शारदा देवी पत्नी जगदीश को 159 मत प्राप्त हुए। वही दूसरे पक्ष के रंगीता देवी पत्नी चंद्रेश को 108 मत मिला। इस तरह से शारदा देवी 51 मतों से विजयी हुई और गनवरिया ग्राम पंचायत के कोटेदार चुनी गयी। नए कोटेदार को ग्रामीणों ने बधाई दी। इस अवसर पर एडीओ पंचायत विश्राम प्रसाद , ग्राम पंचायत अधिकारी अभय सिंह, प्रवेक्षक राधेश्याम, अयूब, लाल जी, बबलू चौधरी, बहरैची, चंद्रभान कन्नौजिया, दीपक विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।