फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: वीबी जी राम जी योजना में फर्जीवाड़ा, 24 की सेवा समाप्त होगी; मस्टर रोल पर अनियमित उपस्थिति

Mon, 02 Nov 2026 02:39 PM IST
अनुराग रंजन पुनीत कुमार मिश्र, संतकबीरनगर

सार

उप श्रमायुक्त ने श्रमिकों की कूटरचित तरीके से उपस्थिति अपलोड करने वाली महिला मेट का पोर्टल से पंजीकरण समाप्त करने का निर्देश दिया है। ग्राम रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण लेकर उनकी संविदा सेवा समाप्त करने की कार्रवाई के लिए भी कहा है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि एनएमएमएस एप में दोबारा अनियमितता पाए जाने पर ब्लॉक के कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी की भी संलिप्तता मानी जाएगी और उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
सांथा के खजुरी में इस जगह बताया गया है चकराेड का निर्माण कार्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीबी जी राम जी योजना में जिले के पांच ब्लॉकों में फर्जीवाड़ा सामने आया है। मस्टर रोल पर अनियमित उपस्थिति और फर्जी फोटोग्राफ अपलोड करने का मामला पकड़ा गया है। सीडीओ ने 12 सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि, आठ रोजगार सेवकों और चार महिला मेट की सेवा समाप्ति का निर्देश दिया है।

30 अक्तूबर को ग्राम्य विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वीबी जी राम जी योजना की एमआईएस रिपोर्ट की समीक्षा की थी। इसमें पता चला कि अक्तूबर में जिले के बघौली ब्लॉक की छह, मेंहदावल की एक, नाथनगर की एक, सांथा की तीन और सेमरियावां की एक ग्राम पंचायत में 17 कार्यों के 37 मस्टर रोल पर एनएमएमएस एप पर श्रमिकों का अपलोड फोटो डुप्लिकेट दिख रहा है। इसके साथ ही मस्टर रोल पर उपस्थिति भी अनियमित दर्ज मिली।

समीक्षा के दौरान गड़बड़ी पकड़े जाने पर ग्राम्य विकास आयुक्त ने कार्रवाई के लिए सीडीओ को निर्देश दिए थे। सीडीओ ने इस मामले में उपायुक्त श्रम रोजगार को निर्देश दिए कि चिह्नित ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सेवक व महिला मेट पर कार्रवाई कर अवगत कराएं। इसके बाद उप श्रमायुक्त रोजगार डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी ने समस्त बीडीओ को पत्र जारी कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि अपलोड की गई फर्जी उपस्थिति व फोटोग्राफ वाले मस्टर रोल को रिजेक्ट कर दिया जाए। इसमें भुगतान की कार्रवाई न की जाए।

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोबारा गड़बड़ी मिलने पर बीपीओ पर भी होगी कार्रवाई

उप श्रमायुक्त ने श्रमिकों की कूटरचित तरीके से उपस्थिति अपलोड करने वाली महिला मेट का पोर्टल से पंजीकरण समाप्त करने का निर्देश दिया है। ग्राम रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण लेकर उनकी संविदा सेवा समाप्त करने की कार्रवाई के लिए भी कहा है। इसके साथ ही चेतावनी दी है कि एनएमएमएस एप में दोबारा अनियमितता पाए जाने पर ब्लॉक के कार्यक्रम अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी की भी संलिप्तता मानी जाएगी और उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

इन ब्लॉकों में मस्टर रोल और कार्य में हुआ फर्जीवाड़ा

ब्लॉक

ग्राम पंचायत

मस्टर रोल

कार्य

बघौली

6

12

9

सांथा

3

6

4

मेंहदावल

1

1

1

नाथनगर

1

2

1

सेमरियावां

1

6

2

कुल

12

27

17


इन पर होगी कार्रवाई

बघौली ब्लॉक

  • औरंगाबाद के ग्राम पंचायत अधिकारी बृजभूषण और रोजगार सेवक सुनील कुमार
  • बालूशासन के ग्राम पंचायत अधिकारी अजय तिवारी और ग्रामीण जय कृष्ण
  • देवापार के ग्राम पंचायत अधिकारी अलका पांडेय और ग्राम रोजगार सेवक वंदना चौधरी
  • हटवा के ग्राम पंचायत अधिकारी रमेश यादव और रोजगार सेवक अंबिका यादव
  • बघुआ के ग्राम पंचायत अधिकारी मुश्ताक अहमद और रोजगार सेवक विंद्रावत
  • समदहा के ग्राम विकास अधिकारी अभय सिंह और रोजगार सेवक रेनू प्रजापति
सांथा ब्लॉक
  • पसाई के ग्राम विकास अधिकारी अश्वनी गौतम और रोजगार सेवक शमशुद्दीन
  • अतरीनानकार के ग्राम पंचायत अधिकारी देव प्रताप सिंह और महिला मेट वंदना सिंह
  • अमथरी के ग्राम विकास अधिकारी अश्वनी गौतम व रोजगार सेवक वसीउल्लाह
 
  • मेंहदावल ब्लॉक के कौवाठोर के ग्राम पंचायत अधिकारी अश्वनी सिंह और महिला मेट संगीता देवी
  • नाथनगर ब्लॉक के टिकुईकोल के ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार और महिला मेट इंदू देवी
  • सेमरियावां ब्लॉक के दशावा के ग्राम विकास अधिकारी राकेश और रोजगार सेवक निर्मला भारती

वीबी जी राम जी योजना में मस्टर रोल व फोटोग्राफ के मामले में लापरवाही सामने आई है। पांचों ब्लॉकों के बीडीओ को पत्र जारी कर संबंधित सचिव, रोजगार सेवक और मेट पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही इन कार्यों के भुगतान भी रोक दिए गए हैं। - डॉ. प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त, श्रम रोजगार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें