फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालय के गार्ड रूम निर्माण की होगी जांच

विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मे मान विहीन कराया जा रहा काम । - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालय के गार्ड रूम निर्माण की होगी जांच
विज्ञापन

- एसडीएम के निरीक्षण में निर्माण कार्य खराब मिला
- डीएम को पत्र भेजकर जांच की संस्तुति की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सेमरियावां में छात्राओं की सुरक्षा के लिए बन रहे गार्ड रूम के निर्माण कार्य का एसडीएम सदर एसपी सिंह ने 24 जनवरी को निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य खराब मिलने पर उसकी तकनीकी जांच व निर्माण कर रही संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी है। इसके साथ ही निरीक्षण में वार्डेन और दो शिक्षिका ही उपस्थित मिली।
विज्ञापन

एसडीएम सदर एसपी सिंह ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण 24 जनवरी को किया। निरीक्षण के समय वार्डन कांता शर्मा व दो शिक्षक मौजूद मिले। छात्राओं की संख्या 83 रही। इसी दौरान स्कूल में निर्माण हो रहे गार्ड रूम का निरीक्षण किया। गार्ड रूम के निर्माण में ईंट व मसाले की गुणवत्ता को देखा, जिसमें खराब ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। मसाले में मोरंग नहीं डाली जा रही थी। सिर्फ बालू का ही प्रयोग किया जा रहा है। सीमेंट भी मानक के अनुसार नहीं डाली जा रही है। उन्होंने अपने सामने मसाले में मोरंग व मानक के अनुसार सीमेंट डलवाया। वार्डेन से डीएम और बीएसए को अलग से पत्र लिखकर खराब निर्माण की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि गार्ड रूम के खराब निर्माण की तकनीकी जांच के बाद भुगतान करने व दोषियों पर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजकर रिपोर्ट दे दी गई है। डीएम के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें