फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर स्कूलों में हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
बसंत पंचमी के पर्व पर न्यू हाउस बेसिक स्कूल टीचर कालोनी में पूजन करते । - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर स्कूलों में हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

- छात्रों ने देवी की आरती उतारी और स्तुति पाठ किए
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। वसंत पंचमी पर बृहस्पतिवार को स्कूलों में जगह-जगह देवी सरस्वती की चित्र का विधि से पूजन अर्चन किया गया। कही रंगोली सजी तो कहीं गीत-संगीत का आयोजन हुआ। छात्रों ने देवी की आरती उतारी, स्तुति पाठ किए और प्रसाद चढ़ाए।
एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने विधि विधान से पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रबंधक अमरनाथ रूंगटा, गौरव रूंगटा, नंदिता वर्धन, देवर्षि चक्रवर्ती, राधेश्याम मिश्र, भाष्कर मणि त्रिपाठी, योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। सूर्या इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सरस्वती पूजन मातृ सम्मेलन हुआ। जिसमें भाजपा नेत्री सुनीता अग्रहरि, अनिरूद्घ सिंह, सारिका श्रीवास्तव, शशि मौर्या, भास्कर मणि त्रिपाठी, अनूप सिंह, गोविंद, दिनेश, शैलेश आदि मौजूद रहे। न्यू हाउस बेसिक स्कूल में प्रधानाचार्य ज्ञानचंद उपाध्याय ने वसंत पंचमी पर्व के बारे में बच्चों को बताया।
विज्ञापन

बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार एसपी इंटरनेशनल एकेडमी बरगदवा में वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। रामरक्षा चौधरी ने कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी है। सरस्वती शिशु मंदिर बघुआ में प्रधानाचार्य रामनिधि तिवारी ने सरस्वती पूजन कर पर्व मनाया। पंडित यदुनाथ राधेरमण सरस्वती शिशु मंदिर बखिरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कौशल मिश्र, दिलीप सिंह, अनुपमा, यतिका, सुधारानी, सौम्या, रीना, रमावती, सुमन, रेनू आदि मौजूद थे।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार एसएनडी होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज एवं हास्पिटल नाथनगर में प्रबंधक अश्विनी कुमार उर्फ सोनू दूबे व डॉ एसके गुप्ता ने मां सरस्वती चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राम स्वरूप चौधरी, सत्येंद्र यादव, गोल्डेन पांडेय, दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे। विंदा पाल उग्रसेन पाल महाविद्यालय परमेश्वरपुर सिक्टहा में प्रबंधक दीपेन्द्र पाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पर्व मनाया। इस दौरान विनय पाल आदि मौजूद रहे। गायत्री शक्ति पीठ मुखलिसपुर में वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। शक्ति पीठ के अर्जक सत्यनारायण शर्मा आदि मौजूद रहे। ताराचंद्र महाविद्यालय मिठना में वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान प्रबंधक भालचंद पाठक, सुभाष पाठक, सिंटू पाठक, प्राचार्य डॉक्टर विनोद तिवारी, अनिरुद्घ शुक्ल, रणविजय सिंह, मनोज यादव, ईश्वरचंद्र मौर्य, दिनेश कुमार, पंकज भारती आदि लोग मौजूद रहे। सरयू नदी के बिड़हर घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान करके दान दिया।
बघौली प्रतिनिधि के अनुसार एस एस चिल्ड्रेन एकेडमी सिहटीकर और एसपी इंटरनेशनल एकेडमी बरगदवा तिघरा में वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधन कुलदीप सिह, राम रक्षा चौधरी, रामकिशुन, मनोज, प्रभाकर, सुजीत, नीलम, शालू, शिवानी, प्रिया आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

मगहर प्रतिनिधि के अनुसार संतकबीर विद्या पीठ महाविद्यालय, संतकबीर इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद ज्ञान पीठ इंटर कॉलेज में वीणा वादिनी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई और प्रसाद का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही होलिकोत्सव पर्व होली के आगमन को लेकर होलिका को भी लगाया गया। इस मौके पर प्रबंधक राकेश मिश्रा, डॉ राकेश सिंह, मंगल प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें