फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सावन का चौथा सोमवार आज, हजारों श्रद्धालु करेंगे शिव का जलाभिषेक

Mon, 12 Aug 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। सावन के चौथे सोमवार को ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर परिसर में शिवभक्तों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


बीते तीन सोमवार की भांति चौथे सोमवार को भी शिव मंदिरों पर श्रद्धालु शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। तामेश्वरनाथ धाम में रविवार की शाम को जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन के लिए बैरिकेडिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालु शिव की आराधना के लिए फूल, बेलपत्र सहित अन्य पूजा की सामग्री के इंतजाम में लगे रहे। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि सावन के महीने में रोजाना मंदिर परिसर में शिव का रुद्राभिषेक और बच्चों का मुंडन संस्कार चल रहा है। इससे परिसर में शिवभक्तों की मौजूदगी रोज ही रहती है, लेकिन सोमवार के दिन जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग शिवलिंग का जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचते हैं। परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। चेन स्नेचिंग की घटना रोकने के लिए महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। चौथे सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर, बेल्डुहा और निबिअहवा पोखरा मंदिर पर भी श्रद्धालु शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें