फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में पांच दिन से थायराइड जांच ठप

Tue, 29 Jul 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में थायराइड जांच पांच दिन से ठप है। किट न होने की वजह से यह जांच नहीं हो पा रही है। इससे मरीज परेशान हैं और निजी पैथालॉजी में जांच कराने को मजबूर है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1300 से 1400 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। इसमें से करीब 100 मरीजों की थायराइड जांच के लिए चिकित्सक भेजते हैं। अस्पताल के पैथालॉजी विभाग में यह जांच ठप है।
सोमवार को थायराइड जांच कराने पहुंचे नेदुला निवासी भानू, अचकवापुर निवासी इब्राहिम ने बताया कि डॉक्टर ने थायराइड जांच के लिए लिखा है, लेकिन अस्पताल में इसकी जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि किट नहीं है। किट आने पर ही जांच हो पाएगी। उन्होंने बताया कि अब इसकी जांच बाहर ही हो पाएगी।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. रामानुज कनोजिया ने बताया कि किट नहीं है तो इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। किट की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें