फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोतवाली के विवेचकों से एसपी ने जाना विवेचना का हाल

Tue, 29 Jul 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में थाना कोतवाली खलीलाबाद के विवेचकों से केस की विवेचना का हाल जाना। ज्यादा समय से लंबित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से बात कर लंबित होने के कारण की समीक्षा की।
विज्ञापन

अकारण विवेचनाओं को लंबित रखने को लेकर सख्त हिदायत दी गई। विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के आदेश दिए। विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही और शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद को अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त विवेचकों को निरंतर समीक्षा कर विवेचनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें