फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हल्की बारिश में ही तालाब बन गया सांथा-मेंहदावल मार्ग, चोटिल हो रहे लोग

Tue, 29 Jul 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश होते ही नारकीय हो जाता है स्थानीय निवासियों का जीवन
विज्ञापन

- जल भराव और कीचड़ से लोगों का चलना हो गया है मुश्किल
सांथा। रिमझिम बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं सांथा-मेहदावल मार्ग पर जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कीचड़ होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से दूर-दराज से आने-जाने वाले राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
मेंहदावल-सांथा मार्ग ब्लाॅक मुख्यालय सांथा को सीधे तहसील मुख्यालय से जोड़ता है। सांथा के गनवरिया चौराहे की स्थिति यह है कि हल्की सी बारिश होने पर भी चौराहे के साथ ही सांथा-मेंहदावल मार्ग तालाब के शक्ल में तब्दील हो जाता है। वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। इस चौराहे से सांथा, नन्दौर, खलीलाबाद, सांथा-बांसी और सांथा-मेहदावल मार्ग के लिए लोग जाते हैं। मगर जलभराव होने से उन्हें दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। जलभराव होने के कारण राहगीरों के साथ स्थानीय व्यापारियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का सफर करना मुश्किल हो गया हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से रास्ता समझ में नहीं आता, जिसकी वजह से राहगीर यहां गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र गनवरिया निवासी डब्बू मिश्रा, ग्राम प्रधान यतींद्र उर्फ सोनू चौबे, प्रधानसंघ अध्यक्ष रणवीर पांडेय, देवेंद्र यादव, राजेश प्रताप सिंह, अतीक अहमद, सिद्धू झा आदि का कहना है कि कहना है कि यह क्षेत्र की एक बड़ी समस्या है। इस समस्या का निदान जनहित में कराया जाना अति आवश्यक है। अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

-
मैंने अभी तीन दिन पूर्व ही ब्लाॅक का चार्ज लिया है। मौके पर जाकर स्थिति देखी जाएगी। गहन निरीक्षण के साथ ही समस्या के निदान के लिए त्वरित उपाय किए जाएंगे, ताकि लोगों को कोई समस्या न हो।
मैनुद्दीन सिद्दीकी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सांथा बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें