फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दिव्यांग शिविर में 16 बच्चों को मिला प्रमाण पत्र, दो को उपकरण दिए गए

Tue, 29 Jul 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीआरसी खलीलाबाद में दिव्यांग मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ
विज्ञापन

संतकबीरनगर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को बीआरसी खलीलाबाद में बच्चों में दिव्यंगता के परीक्षण के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित कैंप में 65 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें से 16 बच्चों का दिव्यंगता प्रमाण पत्र जारी करने की संस्तुति कैंप स्थल में ही दे दी गई। शेष बच्चों को जांच के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर वितरित किए गए।
विज्ञापन

बीएसए अमित सिंह ने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुसार सभी के लिए मेडिकल बोर्ड कार्यरत है। दिव्यंगता प्रमाण पत्र निर्गत के पश्चात जितनी भी दिव्यांग बालिकाएं परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। उन्हें दो हजार रुपये वार्षिक की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बीएसए और विशेषज्ञ डॉक्टर की ओर से पीएमश्री विद्यालय ऊर्दहवा की कक्षा दो की छात्रा शिवन्या सोनी को व्हीलचेयर और प्राथमिक विद्यालय सियारा सांथा में कक्षा छह के लकी कुमार को ट्राई साइकिल का भी वितरण किया गया। शिविर में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर सत्य प्रकाश राय, आई सर्जन रामगोपाल, फिजिशियन डॉ. रमाशंकर सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुशील कुमार, जिला समन्वयक डाॅ. रजनीश बैद्यनाथ, स्पेशल एजुकेटर अर्चना त्रिपाठी, सविता उपाध्याय, विश्वनाथ विश्वकर्मा, दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें