फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महेश्वरपुर पुल के पास बंधे मुख्य मार्ग पर रेन कट, दुर्घटना की आशंका

Tue, 06 Aug 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार/पौली। पौली से महुली मुख्य मार्ग की सड़क पर रेन कट बन गए हैं, इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। विभागीय जिम्मेदारों के चलते रेन कट नहीं भरे गए, जिससे लोगो में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


पौली महुली मार्ग पौली ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय तक जोड़ने का कार्य करता है। इस सड़क से ब्लॉक मुख्यालय पौली और जिला मुख्यालय तक आने-जाने वालों राहगीरों का हमेशा तांता लगा रहता है। पौली से महुली लगभग 10 किमी दूरी तय करता है। वहीं बारिश में सड़क में दर्जनों जगहों पर रेन कट हमेशा खुला रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण अनिल पाठक, बखेडू विश्वकर्मा, सजन लाल, शिव पूजन, गया प्रसाद, जयप्रकाश, जोखू प्रसाद, तूफानी, विश्राम सागर आदि ने बताया बारिश से बने रेन कट से आवागमन में परेशानी हो रही है। राहगीर गिर कर घायल होते रहते है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार लापरवाह बने हुए है। क्षेत्रीय लोगों रेन कट भरने और सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें