फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड : छह केंद्रों पर छह हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

Tue, 06 Aug 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में आठ से 14 अगस्त तक आयोजित की जाने वाली डीएलएड परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर छह हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। शुचिता बनाए रखने के लिए डीएम ने छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक सचल दल बनाया है। यह नियमित परीक्षा की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

डीएलएड की परीक्षा के लिए डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ को सचल दल का प्रभारी बनाया है। उनके साथ डायट प्रवक्ता डॉक्टर आराधना गोस्वामी एवं राजकीय इंटर कॉलेज बनौली के सहायक अध्यापक अमित कुमार रहेंगे। परीक्षा आठ से 14 अगस्त तक दो पालियों में दिन में 10 बजे से 12 बजे तक और 01:30 से 03:30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। जिसके लिए खंड शिक्षाधिकारी बेलहरकला, हैंसर, मेंहदावल, खलीलाबाद, बघौली और पौली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा तिथि पर परीक्षा शुरु होने के एक घंटा पहले कोषागार से प्रश्न पत्र के सील्ड पैकेट प्राप्त कर तैनाती परीक्षा केंद्र पर कैमरे की निगरानी में केंद्र व्यवस्थापक को सौंपेंगे। साथ ही सामने सील खुलवाएंगे। इसके साथ ही शांतिपूर्ण, शुचिता और नकलविहीन परीक्षा को संपन्न कराने की जिम्मेदारी भी सभी खंड शिक्षाधिकारी की होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी बीओ उत्तर पुस्तिका को डायट पर जमा कराएंगे। डायट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

0000000000000000000000000
इन विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
1- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, खलीलाबाद
2- हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद
3- डीएवी इंटर कॉलेज, मेंहदावल
4- मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद
5- नेहरु कृषक इंटर कॉलेज, खलीलाबाद
6- संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, मगहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें