संतकबीरनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा से नाराज युवाओं ने शहर में जुलूस निकाला। इसके साथ ही प्रदर्शन कर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। रविवार की शाम एचआरपीजी कॉलेज गेट पर युवा एकत्रित हुए। उसके बाद प्रदर्शन कर शहर में जुलूस निकाला।
शुभम राय ने कहा कि देश के विभिन्न जगहों में हिंदू इस अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज उठा रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदू धार्मिक भेदभाव के कारण कट्टरपंथी मुस्लिमों के निशाने पर है। बांग्लादेश के लिए पांच अगस्त की तारीख ऐतिहासिक दिन बन गया है। उसी दिन देश में तख्तापलट हुआ। कहा कि बांग्लादेश में वहां की सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को मुस्लिम कट्टरपंथियों ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप दे दिया। वहां की सरकार और विश्व समुदाय इस घटना पर चुप्पी साधे हुए है। इसके लिए भारत सरकार के साथ-साथ विश्व समुदाय को भी आगे आना चाहिए। इस दौरान कुलदीप पांडेय, गोलू यादव, धीरज पांडेय, अजय दूबे, विपुल अग्रवाल, मुरलीधर जायसवाल, जीतू यादव, शुभम गुप्ता, विशाल मौर्या, योगेंद्र गुप्ता, इंद्रेश निषाद, अंकित सिंह, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे।