फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधायक ने लगाई चौपाल समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन

Sat, 12 Jul 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने शनिवार को ग्राम चकिया और चंगेरा-मंगेरा में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
सदर विधायक सबसे पहले ग्राम चकिया में पहुंचे। इसके साथ ही समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार आदि के साथ चौपाल लगाई। इस दौरान लोगों ने विभिन्न समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि सरकार जन कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है, जिसका लाभ लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने ग्राम चंगेरा-मंगेरा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें