फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबड्डी में कुशीनगर, खो-खो में बहराइच की टीम बनी चैंपियन

Mon, 14 Jul 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिवसीय गोरखपुर जोन की द्वितीय अंतरजनपदीय पुलिस कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

- डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र ने विजेता टीम को सम्मानित किया
संतकबीरनगर। पुलिस लाइन में चल रहे गोरखपुर जोन की द्वितीय अंतरजनपदीय पुलिस कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में कुशीनगर ने खो-खो और कबड्डी में जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
तीन दिनों तक हुए इस आयोजन में कबड्डी पुरुष वर्ग में कुशीनगर और बलरामपुर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कुशीनगर विजेता बना। महिला वर्ग के कबड्डी के मुकाबले में संतकबीनगर की टीम शनिवार को ही चैंपियन बन चुकी थी। इसी तरह से खो-खो पुरुष प्रतियोगिता में बहराइच और खो-खो महिला में कुशीनगर ने जीत दर्ज की थी। फेसिंग पुरुष प्रतियोगिता गोंडा और जिम्नास्टिक पुरुष प्रतियोगिता में श्रावस्ती की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में 11 जिलों के 269 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की सभी मैच स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड लखनऊ के निर्देशानुसार कराए गए। डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि प्रतियोगिता में पुलिस कर्मियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे अगली प्रतियोगिता के लिए तैयार होना चाहिए, ताकि आगे चल कर वह भी जीत सकें। इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइंस अभय नाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें