फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंगेतर की अभद्रता और दहेज में बुलेट की मांग से आहत युवती ने कीटनाशक खाकर जान दी

Fri, 17 Apr 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दुधारा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मिश्र गांव की घटना, सिद्धार्थनगर के अहिरौली गांव का रहने वाला है मंगेतर
विज्ञापन

-शादी से इनकार करने पर युवती की अपनी से भी शुक्रवार सुबह हो गई थी कहासुनी
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मिश्र गांव में शुक्रवार सुबह एक युवती ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती अपने मंगेतर के अभद्र व्यवहार और दहेज में बुलेट मांगे जाने से आहत थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोमिना खातून (18) पुत्री यार मोहम्मद ने सुबह करीब 10 बजे गेहूं में रखने वाला कीटनाशक खा लिया। मुंह से झाग निकलते देख परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस सीएचसी ले आए, जहां पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, मोमिना की शादी सिद्धार्थनगर जनपद के अहिरौली गांव के एक युवक से दो वर्ष पूर्व तय हुई थी और सगाई भी हो चुकी थी। आरोप है कि सगाई के बाद मंगेतर बुलेट की मांग को लेकर दबाव बना रहा था और फोन पर अक्सर विवाद करता था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम को भी उसने मोमिना से अभद्रता की और परिवार वालों को अपशब्द कहे, जिससे वह आहत थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगेतर के व्यवहार के कारण मोमिना पिछले कुछ समय से इस शादी का विरोध कर रही थी। बृहस्पतिवार की घटना के बाद एक बार फिर उसने अपनी मां से उससे शादी नहीं करने की बात कही, जिसको लेकर शुक्रवार सुबह उसकी मां से भी कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने घर में रखा कीटनाशक खा लिया।
पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें